Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में सख्त एक्शन, फायर सेफ्टी न होने के चलते 12 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील

MP News : लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में सख्त एक्शन, फायर सेफ्टी न होने के चलते 12 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील
X

MP News : इंदौर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर वाली इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत की घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी की जांच अभियान तेज कर दिया है। जांच में शहर के 12 से ज्यादा संस्थानों में सुरक्षा मानकों की गंभीर खामियां पाई गईं, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया।

MP News : कई संस्थानों में मिली सुरक्षा व्यवस्था की कमी

प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, रेस्टोरेंटों और व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की कमी सामने आई। एसडीएम धनश्याम धनगर के नेतृत्व में माखनवाला रसोई रेस्टोरेंट और रामानुजन कोचिंग सेंटर सहित कई संस्थानों को सील कर दिया गया। फायर सेफ्टी टीम कैटेलाइजर कोचिंग क्लास में भी जांच कर रही है।

MP News : लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भवन संचालकों को फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम धनश्याम धनगर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire