Breaking News
Create your Account
MP News : 9 बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव की कार्रवाई, Coldrif सिरप पर लगाया बैन
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने इस सिरप और इसके निर्माता कंपनी के अन्य उत्पादों पर मध्य प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच के लिए राज्य स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई है। सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
MP News : मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 12 बच्चों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के थे। मृतक बच्चों की उम्र ज्यादातर 5 साल से कम थी। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को हिलाकर रख दिया। सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, और जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से बच्चों की मौत अत्यंत दुखद है। इस सिरप और इसकी निर्माता कंपनी के अन्य उत्पादों की बिक्री पर मध्य प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।" उन्होंने बताया कि सिरप बनाने वाली फैक्ट्री तमिलनाडु के कांचीपुरम में है, और तमिलनाडु सरकार से जांच के लिए अनुरोध किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।
MP News : सीएम ने स्थानीय और राज्य स्तर पर जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।" राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोल्ड्रिफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसी कोई भी दवा जो मरीजों के लिए हानिकारक हो, उसे मध्य प्रदेश में बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 2. Delhi: दिल्ली के स्कूलों में एडवांस फीस पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही फीस वसूल सकेंगे
- 3. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 4. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

