Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : गणेश विसर्जन जुलूस में पथराव, हिंदू-मुस्लिम समुदाय आपस में भिड़े, दोनों पक्षों के 7 लोग गिरफ्तार
MP News : बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जुलूस के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव की घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MP News : घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग एक स्थान पर रुककर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। इसी समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे दोनों समुदायों के बीच तनातनी बढ़ गई। पथराव में विजय महाजन और प्रकाश लश्करे सहित तीन लोग घायल हुए।
MP News : पुलिस का त्वरित एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक बागरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
MP News : विधायक ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक अर्चना चिटनीस अपने समर्थकों के साथ लालबाग थाने पहुंचीं और एसपी अभिषेक बागरी से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: भाजपा की कल महिला जन आक्रोश रैली, कई मार्गों पर यातायात रहेगा बाधित, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट
- 2. UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत
- 3. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट: पांच दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 931 अंक टूटा
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर भस्म श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

