Create your Account
MP News : भोपाल में होमगार्ड के 63वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कई बड़ी घोषणाएँ
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होमगार्ड का 63वां स्थापना दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। होमगार्ड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने भव्य परेड की सलामी ली।
MP News : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ के अधिकारियों तथा जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश में नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने में होमगार्ड संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमों ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल भी प्रदर्शित की, जिसे सीएम ने सराहा।
MP News : संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि-
सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए 5,000 नए होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।
प्रदेश में बेगा, सहरिया और भारिया समुदायों की विशेष बटालियन बनाई जाएगी।
हर वर्ष दिए जाने वाले मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसके तहत 10 टीमों को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
होमगार्ड के लिए स्थायी आवास बनाए जाएंगे।
अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की घोषणा भी की गई।
प्रदेश के हर देवालय में होमगार्ड सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
होमगार्ड के दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने की घोषणा करते हुए बड़ी राहत दी गई।
MP News : सीएम ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड संगठन को आधुनिक, सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। स्थापना दिवस का यह आयोजन होमगार्ड के योगदान, समर्पण और साहस को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 2. CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई ने पंजाब को दिया 209 रन का टारगेट, पंजाब के लिए विजयकुमार ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
- 3. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

