Create your Account
MP News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत; कई घायल, मची चीख-पुकार
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान 70 वर्षीय रति साहू के रूप में हुई है, जो हनुमान कॉलोनी की निवासी थीं। घायल महिलाओं में विमला और कला बाथम शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह आयोजन 10 से 20 फरवरी तक प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा है। मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकलनी थी। हालांकि आधिकारिक समय दोपहर 1 बजे घोषित था, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह करीब 9 बजे से ही स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने लगीं। जैसे ही कलश वितरण शुरू हुआ, भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा एक गेट खोलकर अचानक बंद कर दिए जाने से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, जिसमें तीन-चार महिलाएं दब गईं। गंभीर रूप से घायल रति साहू को डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
घटना के बाद मृतका के परिजन शव लेकर डबरा पुलिस थाने पहुंचे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सांत्वना दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: होली के दिन रामनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान
- 2. Bihar News : साबूदाने की आड़ में लाई जा रही 6 लाख की हेरोइन जब्त : असम से बिहार तक फैला नशे का जाल, दो तस्कर गिरफ्तार
- 3. UP News : अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हुआ किशोर, संप्रेषण गृह में था बंद, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
- 4. CG News : EOW अधिकारी बनकर दोस्त से कर रहा था ठगी, व्यवसायी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

