Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक

MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
X

MP News : उज्जैन। महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में दर्शन मार्ग, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को लेकर ठोस निर्णय लिए गए।

MP News : बैठक में निर्णय लिया गया कि सामान्य श्रद्धालु, शीघ्र दर्शन टिकटधारी (250/-) और पासधारी श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निर्गम मार्ग निर्धारित किए जाएंगे, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से हो सके। भस्मार्ती में पंजीकृत श्रद्धालुओं का प्रवेश मानसरोवर भवन एवं द्वार क्रमांक 01 से होगा।

MP News : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कर्कराज और मेघदूत में सामान्य दर्शन के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि शीघ्र दर्शन श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड, राणौजी की छत्री और शगुन गार्डन सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। जूता स्टैंड, शीघ्र दर्शन काउंटर और लड्डू प्रसाद काउंटर भी निर्धारित स्थानों पर संचालित किए जाएंगे।

MP News : दर्शन पथ पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल हेल्पडेस्क और पी.ए. सिस्टम की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। पूरे मार्ग पर बैरिकेटिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, चलित शौचालय, अग्नि सुरक्षा और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का ख्याल रखेगा।

MP News : चिकित्सा विभाग के द्वारा विभिन्न स्थानों पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र और एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र, बस संचालन, घाटों पर होमगार्ड तैराकों की तैनाती और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध रहेगी। MP News : बैठक में कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire