Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : इटारसी रेलवे स्टेशन पर 20 लाख की चांदी के आभूषण जप्त, संदिग्ध व्यक्ति फरार

MP News : इटारसी रेलवे स्टेशन पर 20 लाख की चांदी के आभूषण जप्त, संदिग्ध व्यक्ति फरार
X

MP News : इटारसी: मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर की गई चेकिंग के दौरान 20 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण जप्त किए हैं। यह घटना 15 सितंबर की शाम को फुट ओवरब्रिज पर हुई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की नजर में आया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह अपना पिट्ठू बैग छोड़कर भीड़ में फरार हो गया।

MP News : जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 15 सितंबर की शाम को फुट ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। भीड़ का फायदा उठाकर वह अपना पिट्ठू बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के आभूषण बरामद हुए।

MP News : पिट्ठू बैग से बरामद चांदी के आभूषणों में 429 जोड़ी पायल, 50 सिक्के, और 18 अंगूठियां शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। जीआरपी ने आभूषणों को जप्त कर लिया है और उनके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये आभूषण कहां से आए और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire