Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : ट्वीट कर फिर सुर्खियों में शिवराज, बोले-मैं केंद्रीय मंत्री ही नहीं... जानिए पूरी खबर
झारखंड के प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो इस समय सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।

MP News : भोपाल। लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने का खिताब अपने नाम कर चुके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समय-समय पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री और लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं।
MP News : झारखंड के प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो इस समय सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है। शिवराज सिंह चौहान मीडिया कर्मियों को बाइट देते हुए उसमें नजर आ रहे हैं। बाइट में वह कह रहे हैं कि मैं कृषि मंत्री नहीं मामा हूं।
MP News : वीडियो में शिवराजसिंह चौहान ने कहा: मैं केंद्रीय मंत्री ही नहीं… मैं तो मामा हूं…, उन्होंने मामा शब्द का भावार्थ भी बताया कि मामा में दो मा हैं, यानि जो एक साथ दो मांओं का प्यार दे वह मामा…होता है वीडियो में शिवराज सिंह चौहान आगे बोल रहे हैं कि मध्य प्रदेश की प्रत्येक बहन उन्हें सगा भाई मानती है। मैं भांजे-भांजियों का मामा और बहनों का भैया हूं। यह रिश्ता आत्मीयता, स्नेह और प्रेम का है। और इस बंधन में बांधने के लिए मैं आपके बीच आया हूं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


