Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : रविवार को लगेंगी स्कूल की कक्षाएं, सोमवार को रहेगा अवकाश,जानिए क्यों जारी हुआ ऐसा आदेश

MP News : भोपाल/उज्जैन। प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन सोमवार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

MP News : रविवार को लगेंगी स्कूल की कक्षाएं, सोमवार को रहेगा अवकाश,जानिए क्यों जारी हुआ ऐसा आदेश
X
MP News : भोपाल/उज्जैन। प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन सोमवार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पहले सावन सोमवार पर उज्जैन के राजा बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे, उसको लेकर उज्जैन कलेक्टर ने तमाम दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सावन में पढ़ने वाले प्रत्येक सोमवार को उज्जैन जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उज्जैन कलेक्टर का यह आदेश सभी शासकीय और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

MP News : दरअसल आपको बता दें कि सावन सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि सावन महीने के सभी सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी जबकि रविवार को स्कूल खुलेंगे और हर दिन की तरह स्कूलों में रविवार को पढ़ाई होगी।ये आदेश सिर्फ उज्जैन नगर निगम की सीमा में आने वाले स्कूलों पर ही लागू होगा और सावन महीना खत्म होने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

MP News : उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने महाकाल सवारी को लेकर तमाम दिशा निर्देश जारी की है उन्होंने सवारी मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने को कहा है। साथ ही सवारी मार्ग में आने वाले जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जहां चौड़ीकरण किया जाना है, वहां मार्किंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि पहले नपती के लिये टीम भेजी जाये, इसके बाद मार्किंग कर आगे की कार्यवाही की जाये।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire