Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: बैंक में करोड़ों की डकैती, 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख केश लेकर नकाबपोश बदमाश फरार

MP News: जबलपुर। Jabalpur Bank Robbery : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की सुबह कट्टे की नोक पर एक बैंक से करोड़ों की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, डकैती की वारदात

MP News: बैंक में करोड़ों की डकैती, 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख केश लेकर नकाबपोश बदमाश फरार
X

MP News: जबलपुर। Jabalpur Bank Robbery : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की सुबह कट्टे की नोक पर एक बैंक से करोड़ों की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, डकैती की वारदात उस समय घटी जब सुबह 9 बजे बैंक खुला था।

MP News: बैंक खुलते ही आसपास मौजूद पांच नकाबपोश योजनाबद्ध तरीके से अलग अलग बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और सीधा बैंक परिसर में कट्टा या रिवाल्वर अड़ाकर बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, करीब 10 से 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर पांचों नकाबपोश डकैत पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।

MP News: जानकारी के अनुसार सिहोरा के नेशनल हाइवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में सुबह करीब 9 बजे उस समय हुई, जब बैंक का कामकाज और लेनदेन शुरू भी नहीं हुआ था। इसी दौरान आरोपी योजनाबद्ध तरीके से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर ही बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

MP News: शुरुआत में जानकारी सामने आई थी कि, अज्ञात डकैतों ने बैंक से करीब 14 किलो सोना और 5 लाख 70 हजार नकद की लूट की है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी अलग-अलग बइकों पर सवार होकर बैंक परिसर तक आए थे। सभी ने हेलमेट लगा रखा था। साथ ही, चेहरे को भी मास्क लगे थे, साथ ही उनके हाथ तक कवर थे। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

MP News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर खितौला और सिहोरा पुलिस की टीमें पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खास बात ये है कि, किसी को ये नहीं पता कि, वारदात को अंजाम देकर पांचों बदमाश किस तरफ भागे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire