Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : रेलवे ब्रिज टूटा, कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी...

MP News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रविवार को रेलवे का एक पुल टूट गया।

MP News : रेलवे ब्रिज टूटा, कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी...
X
MP News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रविवार को रेलवे का एक पुल टूट गया। बताया जाता है कि छिंदवाड़ा-नागपुर रेल मार्ग पर स्थित इतवारी ब्रिज में दरारें आने के कारण रेलवे ने तत्काल प्रभाव से यातायात बंद कर दिया और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही, कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

MP News : बता दें कि भंडारकुंड और भिमालगोंदी के बीच स्थित इस ब्रिज में रविवार सुबह दरारें आ गईं, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और जल्द ही ट्रेनों का संचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।


MP News : प्रभावित ट्रेनें-
ट्रेन नंबर 11756 रीवा इतवारी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11755 इतवारी रीवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 08266 छिंदवाड़ा इतवारी पैसेंजर और ट्रेन नंबर 08265 इतवारी छिंदवाड़ा पैसेंजर को भी रद्द किया गया है।
ट्रेन 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस अब नागपुर-आमला-छिंदवाड़ा रूट से चलेगी।
ट्रेन 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 26 एवं 27 अगस्त को छिंदवाड़ा-आमला-नागपुर रूट पर चलेगी।
ट्रेन 08119 इतवारी-भिमालगोंदी के बीच ही संचालित होगी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire