Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रैडक्लिफ स्कूल की मान्यता होगी रद्द, टीचर को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन...
प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी, करणी सेना, संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता, नूतन कॉलेज समेत कुछ प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हैं।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के कंप्यूटर टीचर द्वारा 3 वर्ष की बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म मामले में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। रैडक्लिफ स्कूल के खिलाफ कई हिंदू संगठनों द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। स्कूल को सील कर दिया गया है। इस मामले में टीटी नगर SDM ने स्कूल की जांच के बाद मान्यता रद्द कर दी।
MP News : प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी, करणी सेना, संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता, नूतन कॉलेज समेत कुछ प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने कल ही आरोपी टीचर कासिम रेहान (28) को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


