Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : गर्भवती पत्नी, पति और दो साल की बेटी फांसी के फंदे पर लटके मिले, रहस्य में उलझी पुलिस

यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शवों को फांसी पर लटकाने की साजिश रची गई।

MP News : गर्भवती पत्नी, पति और दो साल की बेटी फांसी के फंदे पर लटके मिले, रहस्य में उलझी पुलिस
X

MP News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक घर के भीतर पति, गर्भवती पत्नी और दो साल की मासूम बेटी के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनीष केवट, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, उसकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ केवट और दो वर्षीय बेटी आरोही के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को फंदे से उतारकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी सहित पुलिस बल मौजूद है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शवों को फांसी पर लटकाने की साजिश रची गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire