Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : कुएं में गिरी मासूम बेटी को बचाने कूदी गर्भवती मां, दोनों की डूबने से मौत

दोनों की 12 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना ग्राम नैगुवा रतन की है।

MP News : कुएं में गिरी मासूम बेटी को बचाने कूदी गर्भवती मां, दोनों की डूबने से मौत
X

MP News : देवरी कला। नवरात्रि के पहले दिन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया। तीन वर्षीय मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी आठ माह की गर्भवती मां ने कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों की 12 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना ग्राम नैगुवा रतन की है।

बता दें कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे 28 वर्षीय विनीता आदिवासी, जो आठ माह की गर्भवती थी, अपनी तीन साल की बेटी दुर्गा को साथ लेकर खेत में बने कुएं पर नहाने गई थी। नहाने के दौरान मासूम फिसलकर कुएं में गिर गई। बेटी को बचाने के लिए विनीता ने भी कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में मां-बेटी दोनों की जान चली गई। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतिका की सास मवेशी चराने गई थी, बड़ी बेटी स्कूल में थी और पति रूप सिंह आदिवासी गांव से 10 किलोमीटर दूर खेत में मक्का की रखवाली कर रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे जब परिजन घर लौटे, तो विनीता और मासूम घर पर नहीं मिले। तलाश करने पर दोनों का शव कुएं में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी शशिकांत सरयाम और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाम करीब 4 बजे मां-बेटी के शव कुएं से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए देवरी पीएम सेंटर भेजे गए।

पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि मासूम कुएं में फिसलकर गिरी थी और उसे बचाने के लिए गर्भवती मां ने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire