Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : बूचड़खाने जाने से पहले पुलिस ने बचाईं 76 जानें, ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए थे मवेशी, 49 लाख का माल जब्त

ट्रकों में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

MP News : बूचड़खाने जाने से पहले पुलिस ने बचाईं 76 जानें, ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए थे मवेशी, 49 लाख का माल जब्त
X

MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 बेजुबान मवेशियों को बूचड़खाने पहुंचने से पहले बचा लिया। जयसिंहनगर पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़कर करोड़ों के इस अवैध नेटवर्क पर चोट की है। ट्रकों में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीधी जिले की ओर से मवेशियों से भरे ट्रक फतेहपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया। जांच के दौरान पुलिस भी अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गई। ट्रकों में 76 मवेशियों को रस्सियों से बांधकर एक-दूसरे के ऊपर ठूंस दिया गया था।

कई जानवरों की हालत बेहद खराब थी और उन्हें सांस लेने तक में दिक्कत हो रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मो. वाली और सफीक नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों ट्रक और मवेशियों समेत करीब 49 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

बचाए गए सभी मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया, जहां उनका इलाज और देखभाल की जा रही है। जयसिंहनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और पशु संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire