Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : अवैध हथियार फैक्ट्रियों पर पुलिस का बड़ा छापा, दो गिरफ्तार, कट्टे और हथियार बनाने का सामान जब्त

MP News : अवैध हथियार फैक्ट्रियों पर पुलिस का बड़ा छापा, दो गिरफ्तार, कट्टे और हथियार बनाने का सामान जब्त
X

MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने बाकानेर के सिकलीगर मोहल्ले में दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में देशी कट्टे, पिस्टल और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई।

MP News : छापेमारी में बरामद सामान

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

पहला मामला: आरोपी जगतसिंह उर्फ जग्गा भाटिया (35 वर्ष) के घर से दो तैयार देशी कट्टे, एक अधबना कट्टा, भट्टी पंखा, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, पाइप, बैरल, फार्मा शीट और ग्राइंडर के पत्ते सहित अन्य औजार जब्त किए गए।

दूसरा मामला: आरोपी आजादसिंह भाटिया (19 वर्ष) के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक अधबनी पिस्टल, तीन अधबनी मैग्जीन के टुकड़े, चार पिस्टल फ्रेम और एक अधबनी बैरल सहित कई औजार बरामद हुए।

MP News : कानूनी कार्रवाई और जांच

पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 644/25 और 645/25 दर्ज कर धारा 25 और 25(1-AA) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार किन-किन क्षेत्रों में बेचे जा रहे थे।

इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीओपी अनु बेनीवाल, थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी प्रशांत पाल, उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार, मनीष चौधरी और अन्य आरक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा, अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire