Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : PHD छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसकी बहनों पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पीएचडी छात्रा की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है।

MP News : PHD छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसकी बहनों पर लगाया गंभीर आरोप
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पीएचडी छात्रा की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट में अपने प्रेमी और उसकी दो बहनों पर मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेल और बदनामी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दतिया निवासी युवती ग्वालियर में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अपनी सहेलियों के भाई योगेश से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से संबंध बनाए और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि युवक उसे होटल ले गया, जहां नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

कुछ समय बाद छात्रा गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात कराया, जिसके दौरान जटिलता बढ़ने पर उसकी बच्चेदानी तक निकालनी पड़ी। इस घटना के बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली और फोन उठाना बंद कर दिया। मानसिक रूप से टूट चुकी छात्रा ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन केस दर्ज होने के कुछ ही समय बाद उसने दतिया स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले को और गंभीर तब बना दिया छात्रा के सुसाइड नोट ने। उसने नोट में लिखा कि आरोपी युवक और उसकी बहनों ने लगातार उसे धमकाया, बदनाम किया और घर-परिवार तक पहुंचकर हंगामा किया। छात्रा ने पुलिस से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए लिखा कि “किसी और लड़की की जिंदगी इस तरह बर्बाद न हो।”

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की शिकायत के आधार पर पहले जांच चल रही थी, लेकिन आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मामले में नई धाराएं जोड़ी गई हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire