Create your Account
MP News : आउटसोर्स कर्मचारी की करंट से मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- Rohit banchhor
- 13 Sep, 2025
इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम चांदबड़ के पास चक्का जाम कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
MP News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम खंडवा में एक दुखद घटना ने विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही को उजागर किया है। आउटसोर्स बिजली कर्मचारी विजय कुमार (30) की बिजली सुधार कार्य के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम चांदबड़ के पास चक्का जाम कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार विद्युत मंडल खजुरिया बंगाल में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सुबह वह ग्राम खंडवा में बिजली सुधार का काम कर रहे थे। उन्होंने लाइन बंद करने का परमिट लिया था, लेकिन अचानक लाइन चालू होने से उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को विद्युत वितरण कंपनी की घोर लापरवाही का परिणाम बताया। हादसे की खबर फैलते ही ग्राम खंडवा और आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने ग्राम चांदबड़ के पास सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय पर उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। चक्का जाम के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित रहा, और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा।
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से लापरवाही की बात सामने आई है। ग्रामीणों और कर्मचारी संगठनों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

