Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मामा-भांजी के प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन, भागकर प्रयागराज गए, फिर मंदिर में रचाई शादी...

यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

MP News : मामा-भांजी के प्यार ने तोड़े रिश्तों के बंधन, भागकर प्रयागराज गए, फिर मंदिर में रचाई शादी...
X

MP News : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। यहां मामा और भांजी के बीच प्यार की ऐसी लकीर खींची गई कि रिश्तों की मर्यादा भी इसे रोक न सकी। जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने घर छोड़कर प्रयागराज का रुख किया और अंत में परिजनों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी रचा ली। यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

MP News : प्यार में डूबा मामा-भांजी का रिश्ता-
भितरवार क्षेत्र के रामनगर निवासी अवनीश कुशवाह और केरूआ गांव की पूजा कुशवाह के बीच का रिश्ता मामा-भांजी का था। लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। जब बिछड़ने का डर सताया तो 30 मार्च को दोनों ने घर छोड़ दिया और प्रयागराज भाग गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और वापस लाकर परिवार को सौंप दिया।

MP News : जिद के आगे हारे परिजन-
घर लौटने पर अवनीश और पूजा ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाई। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए साथ रहने की जिद पकड़ ली। परिजनों ने समझाने की कोशिश की कि यह रिश्ता समाज में कलंक माना जाएगा, लेकिन प्यार का जुनून ऐसा था कि दोनों ने एक न सुनी। आखिरकार, लड़की के माता-पिता को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा। दोनों की शादी डबरा के हनुमान मंदिर में संपन्न करा दी गई।

MP News : प्रेम की जीत या रिश्तों का कत्ल?
यह घटना प्रेम की जीत कहलाए या रिश्तों की मर्यादा पर सवाल उठाए, इसने समाज में बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर दोनों के जज्बे की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर रिश्तों को तार-तार करने वाली इस कहानी पर सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में हुई शादी ने इस अनोखे प्रेम को अमर कर दिया, लेकिन यह समाज के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire