Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : 1 करोड़ की धोखाधड़ी केस में नया खुलासा, 15 लाख का एक और शिकार सामने आया

रिश्तेदारी का नाटक कर लोगों को सोने का लालच देता था और फिर बड़ी रकम ऐंठ लेता था।

MP News : 1 करोड़ की धोखाधड़ी केस में नया खुलासा, 15 लाख का एक और शिकार सामने आया
X

MP News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में कॉलेज प्राचार्य से 1 करोड़ 4 लाख रुपये की ठगी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले से दर्ज मामले के बीच एक और पीड़ित थाने पहुंचा है, जिसने आरोपी पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी कथित तौर पर रिश्तेदारी का नाटक कर लोगों को सोने का लालच देता था और फिर बड़ी रकम ऐंठ लेता था।

ऐसे बिछाया जाता था जाल-

नए पीड़ित अमित तिवारी के मुताबिक, आरोपी अंकित शर्मा पहले उनकी दुकान पर आना-जाना बढ़ाकर भरोसा जीतता था। इसके बाद पैसों का लेन-देन शुरू करता और शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर विश्वास मजबूत करता था। जब भरोसा पूरी तरह कायम हो जाता, तब वह खुद को रिश्तेदार यहां तक कि “जीजा” बताकर भावनात्मक संबंध बना लेता।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने घर के पूजा कक्ष में रखा एक बॉक्स दिखाया, जिसमें सोने के नाम पर सुनहरे रंग से रंगे लोहे के टुकड़े रखे थे। उन पर सिंदूर डाला गया था ताकि असली-नकली की पहचान मुश्किल हो। आरोपी और उसके परिवार ने सोना बेचकर पैसे लौटाने का वादा किया और इसी भरोसे में धीरे-धीरे 15 लाख रुपये ले लिए। अमित तिवारी का कहना है कि उन्होंने 10 लाख रुपये का लोन लिया और बाकी रकम कैश व अपनी गाड़ी बेचकर जुटाई। जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक बड़ी रकम फंस चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई-

थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी, बुलेट बाइक, करीब 30 ग्राम सोना और कुछ नकदी बरामद की गई है। साथ ही धोखाधड़ी से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हाल ही में मिले नए आवेदन की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire