Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : नवागत जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के नव नियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस सौजन्य भेंट के दौरान सक्सेना ने मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूछा, वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात दीपक सक्सेना के जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली भोपाल यात्रा के दौरान हुई।
MP News : हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया। 8 सितंबर को हुए इस बदलाव में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें 5 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसी फेरबदल के तहत सुदामा खाड़े की जगह दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
MP News : दीपक सक्सेना 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में जबलपुर कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे भोपाल में संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम के पद पर कार्यरत थे। उनकी नई नियुक्ति को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़
- 2. Iran questions Trumps claims: अमेरिका-ईरान समझौते पर बढ़ी बयानबाजी, तेहरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, US को भारतीय नाविकों की मौत पर भी घेरा
- 3. Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम
- 4. CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक सवारी घायल, खिड़कियों से निकलकर बचाई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

