Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News : मध्य प्रदेश के इस जिले का नाम बदला, केंद्र की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी अनापत्ति पत्र के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अलीराजपुर जिले का नाम आलीराजपुर कर दिया है। राजस्व विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 21 अगस्त 2025 को जारी अनापत्ति पत्र के आधार पर यह कदम उठाया गया है।
बता दें कि अलीराजपुर जिले के नाम परिवर्तन की मांग लंबे समय से उठ रही थी। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों का मानना था कि आलीराजपुर नाम जिले के आदिवासी इतिहास और संस्कृति से अधिक जुड़ा हुआ है।
राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए केंद्र को भेजा। गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही भोपाल से अधिसूचना जारी कर दी गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक दस्तावेजों, नक्शों और सरकारी कामकाज में तुरंत लागू होगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


