Breaking News
Create your Account
MP News : रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के कटे शव, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 24 Aug, 2025
शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
MP News : बैतूल। जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षिप्त शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में प्रेम प्रसंग से जुड़े सुसाइड की चर्चा हो रही है, लेकिन पुलिस इसे हादसा या आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 23 अगस्त 2025 की देर रात करीब 2 बजे की है। बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव बुरी तरह क्षत-विक्षिप्त हालत में पाए गए।
मृतक युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान हरदा जिले की निवासी के रूप में की गई है। दोनों के शवों को देखकर प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेज दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Case 4000: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में गवाही टली, जानें क्यों स्थगित हुई कार्यवाही
- 2. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, देखें Live
- 3. CG Board 10th-12th Result 2026: इंतजार खत्म, इस दिन आएगा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, कहां और कैसे देखें, फटाफट नोट कर लें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- 4. IPL 2026 : SRH ने CSK को 10 रनों से हराया, टॉप-4 में पहुंची हैदराबाद; जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

