Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: एमपी के सांसद को यूपी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

MP News: एमपी के सांसद को यूपी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप
X
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास शाजापुर संसदीय सीट से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी वाला फोन उनके मोबाइल पर आया उसके बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सांसद सोलंकी ने बताया कि, उन्हें फोन पर धमकी भरा कॉल आया। फोन पर जान से मारने की धमकी आने के बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पुलिस को शिकायत की।


MP News: उन्होंने एसपी संपत उपाध्याय से इस घटना की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया हैं। पुलिस की जांच में सामना आया है कि जिस नंबर से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को धमकी वाला फोन गया था वह नंबर उत्तर प्रदेश का है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही सांसद सोलंकी को गए धमकी भरे फोन के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

MP News: हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही धमकी देनेवाला का पता लगा लिया जाएगा। गौरतलब है कि देवास सांसद सोलंकी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। दो माह पहले सांसद सोलंकी के घर चोरी हो गई थी। इस केस में पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब उन्हे यूपी के कानपुर से धमकी दी गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire