Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mp News: पीएम मोदी को रूस में मिले ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान से एमपी बीजेपी उत्साहित

एनएसओं ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। जिसमें दर्शाया गया है कि 7 सालों के अंदर मध्य प्रदेश में 6 लाख नौकरियां बड़ी हैं।

Mp News: पीएम मोदी को रूस में मिले ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान से एमपी बीजेपी उत्साहित
X
Mp News: भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। इसी बीच उन्हें रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल) से सम्मानित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद अपने हाथों से पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल पहनाकर ये सम्मान दिया। रूस के सर्वोच्च सम्मान से नावाचे जाने के बाद पूरे देश में हर्ष का माहौल है मध्य प्रदेश में भी बीजेपी पीएम को मिले अवार्ड पर खुशियां व्यक्त कर रही है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज कहा कि देश के लिए सौभाग्य की बात है दुनिया में मोदी के नेतृत्व में मान और सम्मान बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि आज रूस के दौरे में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम को सम्मानित किया गया है। हम पीएम मोदी को बधाई देते हैं,ये 140 करोड़ भारतीयो का सम्मान है। सबसे ज्यादा 15 देशों ने पीएम मोदी का सम्मान किया है। मुस्लिम देशों ने भी मोदी को सम्मानित किया है,एक वक्त ऐसा था जब दुनिया में लोग भारत को नजरंदाज करते थे। लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत का सम्मान करना चाहती हैं।


NSO रिपोर्ट में खुलासा 7 सालों में एमपी में 6 लाख नौकरियां बड़ी

Mp News: एनएसओं ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। जिसमें दर्शाया गया है कि 7 सालों के अंदर मध्य प्रदेश में 6 लाख नौकरियां बड़ी हैं। एनएसओ की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को खरी खोटी सुना रही है। वीडी शर्मा ने आज कहा कि आलोचना करने वाले विपक्ष को ये रिपोर्ट देख लेना चाहिए।रोजगार 12 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है। एमपी सरकार और मोहन यादव को बधाई देता हूं। डबल इंजन की सरकार में हम आगे बढ़ रहे हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में भी देश में 6 परसेंट रोजगार बड़ा है। जहां बीजेपी की सरकारें नहीं हैं वहां रोजगार कम हुआ है।

बंगाल में 30 परसेंट घटा है कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी यही हाल है। जबकि मोदी के नेतृत्व में रोजगार बड़ा है। वही तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई पिटीशन को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक मुस्लिम युवक ने पिटीशन लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।
गुजारा भत्ता भी देने की बात की है। सुप्रीम कोर्ट ने भी महिलाओं को खुशबखाबरी दी है।


अमरवाड़ा उप चुनाव में विकास को वोट दे रही जनता-

Mp News: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव का निर्वाचन जारी है उपचुनाव निर्वाचन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि
अमरवाड़ा में मतदान के आंकड़े ये बता रहे हैं की अमरवाड़ा की जनता विकास को वोट दे रही है बीजेपी एतिहासिक वोटों से बहुमत ला रही है। हमने बूथ पर काम किया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा था की हर बूथ पर कमल खिलेगा। इस चुनाव में माइक्रो प्लानिंग और तेज की है।

साथ ही इस दौरान शंकराचार्य जी के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य जी का हम सम्मान करते है। लेकिन राहुल गांधी ने संसद में मंदबुद्धि भरा व्यवहार किया है। शंकराचार्य जी उनकी मंदबुद्धि पर भी विचार करें।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire