Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
MP News : चलती कार बनी आग का गोला, पत्नी जिंदा जली, डॉक्टर पति बचा, परिजनों ने जताया हत्या का शक
MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक रहस्यमयी हादसे ने सनसनी फैला दी है। सानौधा थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास चलती कार में अचानक आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसके डॉक्टर पति सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने पूरे मामले में गंभीर संदेह जताया है।
जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी अपनी पत्नी सीमा कुर्मी के साथ सागर आ रहे थे। चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। डॉक्टर के मुताबिक, वह किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन उनकी पत्नी कार से बाहर नहीं निकल सकीं और जलने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, मृतिका के भाई लोकेश पटेल ने इस घटना पर सवाल खड़े किए हैं।
उनका कहना है कि अगर यह सड़क हादसा होता, तो घटनास्थल पर उसके स्पष्ट निशान मिलते। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बहन को या तो बेहोश कर कार में लाया गया था या फिर पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। लोकेश ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनके जीजा का फोन आया था, जिसमें उन्होंने सीमा को हार्ट अटैक आने की बात कही और सागर के अस्पताल ले जाने की जानकारी दी।
इसके कुछ देर बाद एक्सीडेंट और फिर कार में आग लगने की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिससे इस घटना पर शक और गहरा गया है। इधर, सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर के अनुसार, कार में आग लगने से महिला की मौत हुई है। मौके पर एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 2. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, चीफ गेस्ट राज्यपाल रमेन डेका का आगमन, देखें लाइव
- 3. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था को पुलिस की खुली छूट, गर्भवती से मारपीट मामले में अब तक FIR नहीं
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत, जीजा-साले की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

