Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : मासूम बच्ची को लेकर छत में टहल रही मां गिरी, दोनों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने इस मामले को हादसा या आत्महत्या के दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी है।

MP News : मासूम बच्ची को लेकर छत में टहल रही मां गिरी, दोनों की दर्दनाक मौत
X

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। राजवंश कॉलोनी में मित्तल कॉलेज के पास एक 30 वर्षीय महिला और उनकी एक साल की मासूम बेटी छत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत का शिकार हो गईं। पुलिस ने इस मामले को हादसा या आत्महत्या के दृष्टिकोण से जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि घटना देर रात की है, जब 30 वर्षीय गौरी सिसोदिया अपनी एक साल की बेटी के साथ छत पर टहल रही थीं। अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने देखा तो मां और बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। बताया जा रहा है कि दोनों वेंटिलेशन स्पेस के बीच में गिरीं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पहले मासूम बेटी गिरी और उसके बाद मां भी नीचे आ गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गौरी सिसोदिया मूल रूप से सीहोर की रहने वाली थीं और भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। उनके परिवार में अन्य सदस्यों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire