Begin typing your search above and press enter to search.
MP News: अमरकंटक में 50 से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबीयत, मेस का खाना खाने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत का वीडियो हो रहा वायरल
MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में देर रात लगभग 50 से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मेस में रात को खाना खाने की वजह से ये सभी छात्र उल्टी-दस्त के

अनूपपुर। MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में देर रात लगभग 50 से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मेस में रात को खाना खाने की वजह से ये सभी छात्र उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। तत्काल विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर ही बनी डिस्पेंसरी में छात्रों का इलाज किया गया।
MP News: बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी भी छात्र को बाहर नहीं निकलने दिया गया। वहीं डिस्पेंसरी के मेन गेट में गार्डों की तैनाती कर सच को छुपाने का विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


