Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : भोपाल में मोबाइल फोरेंसिक लैब का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

MP News : भोपाल में मोबाइल फोरेंसिक लैब का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
X

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में मोबाइल फोरेंसिक लैब का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 14 मोबाइल फोरेंसिक लैब वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

MP News : पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें कानून-व्यवस्था, जांच प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

MP News : मोबाइल फोरेंसिक लैब की शुरुआत से प्रदेश में अपराधों की जांच और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया और अधिक तेज, वैज्ञानिक व प्रभावी होगी। इससे साइबर अपराध, मोबाइल डेटा विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों की मौके पर ही जांच संभव हो सकेगी, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire