Breaking News
Create your Account
MP News : 4-5 मई को लगेगा मेगा एडमिशन फेयर 2026, एक छत के नीचे 30 से अधिक यूनिवर्सिटी, 200 से अधिक कोर्स
- Rohit banchhor
- 01 May, 2026
खास अवसर लेकर आ रहा है जो 12वीं के बाद अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन में हैं और बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं।
MP News : इंदौर। Admission Fair 2026 Indore को लेकर छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देशभर में एजुकेशन फेयर आयोजित करने वाली संस्था Afairs Exhibitions & Media Pvt. Ltd. 4 और 5 मई 2026 को Radisson Blu Hotel Indore में भव्य एडमिशन फेयर का आयोजन करने जा रही है। यह इवेंट उन छात्रों के लिए खास अवसर लेकर आ रहा है जो 12वीं के बाद अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन में हैं और बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं।
इस मेले में देश के 30 से ज्यादा नामी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां छात्र 200 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स के बारे में जानकारी ले सकेंगे। खास बात यह है कि छात्र मौके पर ही आवेदन कर सकते हैं, स्कॉलरशिप की जानकारी पा सकते हैं और एडमिशन एक्सपर्ट्स से सीधे बातचीत कर सकते हैं।
करियर कंफ्यूजन का मिलेगा समाधान-
यह एडमिशन फेयर खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो “12वीं के बाद क्या करें?” जैसे सवालों से जूझ रहे हैं। यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों को उनके करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन मिलेगा।
टॉप यूनिवर्सिटीज की होगी भागीदारी-
इस इवेंट में Amity University Mumbai, Manipal Academy of Higher Education, Symbiosis University of Applied Sciences, CEPT University, MIT World Peace University समेत कई प्रतिष्ठित संस्थान शामिल होंगे। संस्था के डायरेक्टर और CEO Vivek Shukla ने बताया कि यह मेला छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने और उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेगा।
फ्री एंट्री, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन-
यह एडमिशन फेयर पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी छात्रों व अभिभावकों के लिए खुला है। आयोजकों ने सलाह दी है कि इच्छुक छात्र जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 2. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
- 3. CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

