Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मेडिकल छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत, सुसाइड या हादसा, पुलिस जांच में जुटी...

MP News : छिंदवाड़ा। जिले के परासिया रोड स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में बीती रात चौथी मंजिल से गिरकर मेडिकल छात्रा की मौत हो गई।

MP News : मेडिकल छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत, सुसाइड या हादसा, पुलिस जांच में जुटी...
X
MP News : छिंदवाड़ा। जिले के परासिया रोड स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में बीती रात चौथी मंजिल से गिरकर मेडिकल छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतिका वर्धा मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। हालांकि वह खुद कूदी है या अनियंत्रित होकर गिरी है या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

MP News : बता दें कि मृतिका तेजस वासनिक 24 वर्ष परासिया रोड के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के चौथी मंजिल में रहती थी। रात को बालकनी से सीधी जमीन पर आ गिरी। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

MP News : इलाज के दौरान सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना की जानकारी उसके पिता को नहीं थी। वह अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें पड़ोसियों ने जाकर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP News : बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर वह वह घर आई हुई थी उसके पिता कोल माइंस में अधिकारी है। तेजस की मां ममता वासनिक का निधन हो चुका है। ममता वासनिक परासिया में महिला चिकित्सक थी। तेजस जब छोटी थी तब उनका निधन बीमारी से हो गया था। तेजस प्रतिभाशाली युवती थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire