Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : निगम के प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान तक उठा धुएं का गुबार, देखें वीडियो

आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।

MP News : निगम के प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान तक उठा धुएं का गुबार, देखें वीडियो
X

MP News : भोपाल। रविवार शाम जहांगीराबाद क्षेत्र के शाहजहानी पार्क स्थित नगर निगम के कचरा प्रोसेसिंग प्लांट में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने जब प्लांट से उठती लपटें और घना धुआं देखा, तो आसपास अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कईयों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे आग की घटना कुछ ही मिनटों में शहरभर में चर्चा का विषय बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कचरे में लगी चिंगारी या गैस रिएक्शन इसकी वजह हो सकती है। पुलिस और निगम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire