Breaking News
Create your Account
MP News : भोपाल में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, कैफे में की तोड़फोड़
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की शाम एक रेस्टोरेंट में नकाबपोश बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए तोड़फोड़ की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेट में कपल शांति से समय बिता रहे थे, तभी अचानक 15-20 नकाबपोश लड़के लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते रेस्टोरेंट का शांत माहौल भंग हो गया और घटना का मंजर खौफनाक हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
MP News : मिसरौद पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों का इरादा लूटपाट नहीं था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश लड़के आते हैं, तोड़फोड़ करते हैं और फिर फरार हो जाते हैं। पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश या बदले की घटना के रूप में देख रही है।
MP News : कैफे मालिक सक्षम गोस्वामी ने एफआईआर में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नामों का जिक्र किया है, जबकि आपसी रंजिश के बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया। पुलिस ने अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, हमले के पीछे का स्पष्ट मकसद अभी तक सामने नहीं आया है।
MP News : इस घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राजधानी की सुरक्षा की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस ने लिखा कि भाजपा के शासन में प्रदेश असुरक्षित हो गया है, बदमाश बेखौफ हैं और जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा- उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाएं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम
- 3. CG Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रधान पाठक की मौत, 3 घायल
- 4. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

