Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : नकाबपोश बदमाशों ने गौशाला से 47 गायों का किया चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ घटना...

इसके बाद नजीराबाद थाना पुलिस ने गौशाला पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन कहीं कोई सुराख नहीं मिला।

MP News : नकाबपोश बदमाशों ने गौशाला से 47 गायों का किया चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ घटना...
X
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जिले के रूनाहा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने मिलकर 47 गाय चोरी कर ली है। हालांकि इनमें से 15 गाय नदी किनारे मिल गई लेकिन बाकी गाय अभी भी गायब है। इस पूरे मामले में नजीराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



MP News : मिली जानकारी के अनुसार, गौशाला में गौवंश को बंद करके कर्मचारी रात में चले गए। अगली सुबह तक वे गौशाला पहुंचे तो गौशाला में सिर्फ तीन मवेशी दिखे, जबकि गौशाला में 50 मवेशी थे। इसके बाद आसपास के इलाके में मवेशियों की तलाश शुरू हुई। गौशाला से थोड़ी दूर तालाब के पास 15 गाय मिल गई लेकिन अभी भी 32 गाय गायब है। गौशाला के कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की।


MP News : इसके बाद नजीराबाद थाना पुलिस ने गौशाला पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया लेकिन कहीं कोई सुराख नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देर रात दो युवक मवेशियों को गौशाला के पिछले दरवाजे से बाहर निकालते हुए नजर आए। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बाद पुलिस ने पशुओं की चोरी का केस दर्ज किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire