Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : 15 महीने पहले बंधे थे शादी के बंधन में, अब एक साथ फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी की लाशें
- Rohit banchhor
- 21 Jun, 2026
पति-पत्नी के शव घर की पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
MP News : ग्वालियर। ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 15 महीने बाद एक दंपत्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के शव घर की पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतकों की पहचान विनोद प्रजापति और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह से लौटे थे। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। विनोद के माता-पिता भिंड जिले में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस कमरे में दोनों के शव मिले, वहां टूटा हुआ मोबाइल फोन, खाने की थाली और बिखरा हुआ सामान भी बरामद हुआ है, जिससे घटना से पहले किसी तनाव या झगड़े की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अब मृतक दंपत्ति के मोबाइल फोन का डेटा खंगालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Related Posts
More News:
- 1. NEET UG Re Exam: टेलीग्राम ऐप पर जारी रहेगा 22 जून तक बैन, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
- 2. MP News : एक ही परिवार के चार सदस्य सोन नदी में डूबे, युवती का मिला शव, तीन लापता
- 3. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, रुपये पर भी दबाव: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद
- 4. CG School Open: छत्तीसगढ़ में इतने जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

