Create your Account
MP News : शिवपुरी को बड़ी सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाली अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया।
MP News : देश की रक्षा में बड़ी भूमिका
इस यूनिट से मिसाइलें बनाई जाएंगी, जो दुश्मनों के खिलाफ देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल की धरा ने हमेशा देशभक्ति का परिचय दिया है। अब यहां से बनी मिसाइलें दुश्मन के देश में घुसकर उन्हें ढेर करेंगी।
MP News : केंद्रीय मंत्री और अदाणी ग्रुप के नेतृत्वकर्ता मौजूद
शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी ग्रुप के युवा नेतृत्व करण अदाणी और जीत अदाणी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर 211 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।
MP News : 5 हजार लोगों को रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। शिवपुरी अब डिफेंस का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने मथुरा में कंस को मारने के बाद मध्य प्रदेश में शिक्षा ग्रहण की थी। अब शिवपुरी से डिफेंस का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
MP News : हर क्षेत्र में हो रहा विकास
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। माधव नेशनल पार्क पर्यटन का नया केंद्र बना है। गुना में सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ। ग्वालियर-गुना क्षेत्र बदलने वाला है।
MP News : मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने शिवपुरी को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए 120 करोड़ रुपये की फोरलेन सड़क, मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट, खोड में नया कॉलेज, नवीन तहसील सुभाषपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सड़क, कृषि उपज मंडी और सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की घोषणा की।
MP News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का लक्ष्य साकार हो रहा है। शिवपुरी नया सितारा बनकर चमकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
- 4. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

