Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आंगनबाड़ी भर्ती का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी

इतना ही नहीं, आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया।

MP News : नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आंगनबाड़ी भर्ती का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी
X

MP News : शहडोल। बेरोजगारी का फायदा उठाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जयसिंहनगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया।

पीड़िता साधना पटेल, निवासी ग्राम धिरियाटोला, अपनी सहेली मायावती सिंह गोंड के साथ नौकरी की तलाश में थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात समावित द्विवेदी और अनुराग द्विवेदी से हुई। दोनों ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पहुंच होने का दावा करते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि पहले 10 हजार रुपए, फिर 50 हजार और बाद में ट्रेनिंग व जॉइनिंग के नाम पर किस्तों में कुल 1,49,704 रुपए वसूले गए। इसके बाद दोनों महिलाओं को शहडोल कलेक्ट्रेट बुलाकर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के नाम से फर्जी नियुक्ति आदेश सौंप दिया गया।

जब महिलाएं जॉइनिंग के लिए पंचायत पहुंचीं तो पता चला कि संबंधित पद पहले से भरे हुए हैं। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पैसे लौटाने का आश्वासन देते हुए छह महीने का समय मांगा, लेकिन न रकम वापस की और न नौकरी मिली। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire