Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : नकली घी का बड़ा खुलासा, 1600 लीटर जब्त, यूपी की कंपनियों के नाम पर हो रही थी सप्लाई

1600 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

MP News : नकली घी का बड़ा खुलासा, 1600 लीटर जब्त, यूपी की कंपनियों के नाम पर हो रही थी सप्लाई
X

MP News : रतलाम। त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई में नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। ग्लोबल सिटी स्थित एक मकान पर छापेमारी कर करीब 1600 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता के मुताबिक सूचना के आधार पर विक्रांत त्यागी के यहां दबिश दी गई, जहां ‘महाकाल ट्रेडर्स’ के नाम से कारोबार संचालित हो रहा था। मौके से दो अलग-अलग ब्रांड के घी के बड़ी मात्रा में पैकेट मिले, जिन्हें पंचनामा बनाकर सीलबंद किया गया और जांच के लिए भेजा गया।

जांच में सामने आया कि यह घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पंजीकृत कंपनियों मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश के नाम पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। ‘मदर बेस्ट प्रीमियम देसी घी’ 350–400 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था, जबकि 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपये में ग्रामीण बाजारों में खपाई जा रही थी।

जब्ती में मदर बेस्ट के 1 लीटर, 500 एमएल और 15 लीटर टीन सहित बड़ी मात्रा में पैकिंग मिली, वहीं यूपी फ्रेश ब्रांड के 1 लीटर, 500 एमएल, 200 एमएल पैक और 15 किलो के टीन भी बरामद किए गए। विभाग ने सैंपल जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire