Create your Account
MP News : निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा, दीवार ढहने से मलबे में दबे तीन मजदूर
MP News : हरदा। रत्नपुर-मगरधा मार्ग पर माचक नदी पर निर्माणाधीन पुल की दीवार अचानक ढहने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल हरदा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
MP News : घटना की जानकारी मिलते ही हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। विधायक ने इस हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
MP News : विधायक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि घटना की तुरंत जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
MP News : हरदा प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का मुआयना किया जा रहा है और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 2. Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जल्द ही होगी 100 करोड़ क्लब में शामिल
- 3. Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान
- 4. Bihar: बिहार में सत्ता परिवर्तन, जानें सीएम सम्राट चौधरी; और दोनों डिप्टी सीएम के सियासी सफर के बारे में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

