Breaking News
Create your Account
MP News : मध्य प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन में 14,573 यूनिट रक्तदान, CM डॉ मोहन बोले- सिकल सेल मुक्त भारत की दिशा में अहम कदम
MP News : भोपाल : ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश ने रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि को सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश ने 14,573 यूनिट रक्तदान कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही, 20,379 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर एक और रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और जनसहभागिता का प्रतीक है।
MP News : 17 सितंबर को धार जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश ने 14,000 से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की, जिसमें कुल 20,379 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग शामिल रही। साथ ही, 573 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान भी दर्ज किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है।
MP News : अभियान के तहत गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक, और सिकल सेल रोग की जांच के साथ-साथ रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता कार्यक्रम, और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मध्य प्रदेश की इस उपलब्धि को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ लड़ाई में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी
- 2. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 3. CG Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर
- 4. CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

