Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक, वंदे मातरम से शुरू, बिरसा मुंडा जयंती, सोलर पैनल, क्षतिपूर्ति बढ़ोतरी सहित कई बड़े फैसले
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वल्लभ भवन में कैबिनेट बैठक वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई और कई जनकल्याणकारी फैसलों के साथ संपन्न हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने भोपाल में ऑटो चालक गणेश के परिवार के अंगदान के फैसले की सराहना की। उनके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
MP News : बिरसा मुंडा जयंती: प्रदेशव्यापी आयोजन, स्कूलों में जीवनी शामिल
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनकी जीवनी को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रोजगार, कौशल विकास और विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखी जाएंगी। 2-3 नवंबर को विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन होगा।
MP News : आदिवासी अंचलों में हर घर तक बिजली
कैबिनेट ने आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में हर घर तक बिजली पहुंचाने का बड़ा कदम उठाया। 211 दुर्गम इलाकों के 18 हजार घरों में 78 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार से भी सहायता मिलेगी।
MP News : किसानों को 200% क्षतिपूर्ति, 30% बढ़ी राशि
खेतों में 132 केवी टावर लगाने के लिए पहले 75% राहत दी जाती थी, अब सरकार 200% राशि देगी। क्षतिपूर्ति राशि में 30% की बढ़ोतरी की गई है।
MP News : सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6 माह मकान सुविधा
सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को 6 माह तक सरकारी आवास में रहने की अनुमति होगी। पहले 3 माह 10 गुना किराया, अगले 3 माह 30 गुना किराया लिया जाएगा।
MP News : PM आवास परियोजना
PM आवास परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए हर जिले को 80 करोड़ रुपये का वन टाइम पेमेंट किया जाएगा।
MP News : SIR पर विजयवर्गीय का बयान
कैलाश विजयवर्गीय ने स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (SIR) का स्वागत करते हुए कहा कि बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भोपाल-इंदौर में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं। SIR सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष ने जबरन हवा दी, लेकिन सच्चाई सामने है।”
Related Posts
More News:
- 1. Sunday Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से इन जातकों का चमकेगा भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- 3. Pakistani Terrorist Killed in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

