Breaking News
Create your Account
MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, किसान से 2 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News : रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए नायब तहसीलदार कार्यालय में एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिरखिरी गांव के एक किसान की शिकायत पर की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि बाबू जमीन के नक्शे में सुधार के लिए 2 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
MP News : सिरखिरी निवासी किसान चंद्रकांत पाण्डेय ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि नायब तहसीलदार वृत्त पहाड़िया में पदस्थ बाबू देवेंद्र साकेत उनकी जमीन के नक्शे में सुधार के लिए 2 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त एसपी ने तत्काल इसकी जांच शुरू की।
MP News : शिकायत सत्य पाए जाने पर लोकायुक्त ने बाबू को पकड़ने के लिए ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। एक विशेष टीम गठित की गई, और किसान को 2 हजार रुपये लेकर बाबू के पास भेजा गया। जैसे ही बाबू ने रायपुर कर्चुलियान तहसील कार्यालय में रिश्वत की रकम स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 2. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

