Create your Account
MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार की घूस लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 28 Aug, 2025
लोकायुक्त की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
MP News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग के क्लर्क पवन सक्सेना को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सक्सेना ने एक ठेकेदार से सड़क निर्माण से जुड़े रिफंड के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
लोकायुक्त पुलिस को ठेकेदार ने शिकायत की थी कि PWD में कार्यरत क्लर्क पवन सक्सेना ने सड़क निर्माण के दौरान विभाग में जमा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और राशि के रिफंड के लिए 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। सक्सेना ने पहले ही 5 हजार रुपये की पहली किस्त ले ली थी और दूसरी किस्त के रूप में 7 हजार रुपये की मांग कर रहा था। ठेकेदार की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन किया और गुरुवार को नर्मदापुरम PWD कार्यालय में छापा मारा।
लोकायुक्त की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही पवन सक्सेना ने ठेकेदार से 7 हजार रुपये की दूसरी किस्त ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई PWD कार्यालय में ही की गई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने सक्सेना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण प्रयास नाकाम, दो महिलाओं से पूछताछ जारी
- 2. AIADMK Political Crisis: TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर AIADMK में फूट, षणमुगम बोले- हम DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते, अकेले पड़े एडप्पादी पलानीसामी
- 3. Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 4. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

