Create your Account
MP News : खंडवा में गणेश पंडाल पर गिरी बिजली, एक की मौत, तीन घायल
MP News : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार रात तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने एक दुखद हादसे को अंजाम दिया। पंधाना थाना क्षेत्र के खरखड़ी गांव में गणेश पंडाल पर अचानक बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP News : हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात खरखड़ी गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणेश पंडाल में कुछ भक्त मौजूद थे। रात को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली की कड़कड़ाहट के बीच एक जोरदार बिजली पंडाल पर जा गिरी। इस हादसे में 17 वर्षीय सुरेश, पिता रूप सिंह, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पंडाल में मौजूद तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
MP News : घायल का बयान
घायलों में से एक, बिशन, ने बताया कि रात को गणेश जी की आरती के बाद सभी लोग अपने घर चले गए थे। अचानक मौसम खराब होने पर वे और कुछ अन्य लोग पंडाल को ढांकने के लिए वापस लौटे। इसी दौरान बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। बिशन ने बताया, "जब हमें होश आया, तो हम अस्पताल में थे।" घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 2. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 3. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 4. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

