Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : अवैध रूप से चल रही थायरोकेयर लैब का लाइसेंस सस्पेंड, इसलिए हुई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर...
लैब के कर्मचारी नरेश जांगीड इसे चला रहे थे, जो कि गैरकानूनी है।

MP News : भोपाल। नर्मदापुरम रोड स्थित थायरोकेयर लैब का संचालन, अवैध रूप से हो रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बीते दिनों संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के पास एक शिकायत मिली। इस शिकायत के आधार पर जांच के लिए जब टीम पहुंची तो जांच दल ने पाया कि लैब का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था। लैब का पंजीकरण डॉ. अंकना सिंह ठाकुर के नाम से किया गया था, जो कि जुलाई 2023 में लैब छोड़ चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद लैब का संचालन जारी था।
MP News : लैब के कर्मचारी नरेश जांगीड इसे चला रहे थे, जो कि गैरकानूनी है। इस गंभीर अनियमित्ता को देखते हुए सीएमएचओ भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने लैब का लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिया है। वहीं लैब संचालकों से 30 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर भी लैब के 34 कलेक्शन सेंटरों की जानकारी फैलाई गई थी, जो बिना किसी पंजीकरण और अधिकृत अनुमति के चलाए जा रहे थे। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि या अवैध रूप से लैब का संचालन मान्य नहीं किया जाएगा। इस तरह की गंभीर लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


