Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : हनुमान मंदिर और घरों से लाखों की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

MP News : हनुमान मंदिर और घरों से लाखों की चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
X

MP News : ढीमरखेड़ा। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। शुक्ल पिपरिया गांव के हनुमान मंदिर और बम्हनी गांव के एक घर में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। मंदिर से छत्र और मुकुट चोरी होने के साथ-साथ एक घर से सोना, चांदी और नकदी पार की गई है। इन घटनाओं से दोनों गांवों में डर का माहौल है।

MP News : मंदिर में सेंधमारी


शुक्ल पिपरिया गांव में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखे छत्र और मुकुट की चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

MP News : घर में चोरी, लाखों का नुकसान


इसी बीच बम्हनी गांव में भी चोरों ने मकरंद सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर तीन पेटियां लूटकर जंगल में खाली छोड़ गए। पीड़ित मकरंद सिंह के अनुसार, चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब चार लाख रुपये है। इस वारदात ने गांव में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

MP News : पुलिस की कार्रवाई शुरू

उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि दोनों गांवों में हुई चोरी की घटनाओं की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थलों का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire