Breaking News
:

MP News : लाड़ली बहनों के खाते फिर होंगे गुलजार, 13 मई को CM मोहन यादव भेजेंगे 1835 करोड़ की सौगात

MP News

इस बार प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।


मुख्यमंत्री नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेंगे। सरकार के मुताबिक, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों को इस किस्त का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने बताया कि पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनी रहे।


अब तक 55 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर-

जून 2023 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अप्रैल 2026 तक 35 किस्तों का सफल अंतरण किया जा चुका है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us