Create your Account
MP News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मजदूर की मौत, गर्भवती पत्नी घायल, 6 बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
- Rohit banchhor
- 29 Sep, 2025
इस हादसे ने राजकुमार के 6 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है।
MP News : छतरपुर। जिले के नौगांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 महीने की गर्भवती पत्नी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रियंका को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने राजकुमार के 6 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है।
बता दें कि राजकुमार शराब फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में आराम कर रहा था, जबकि बच्चे बाहर खेलने गए थे। अचानक तेज बारिश के बीच आसमान से बिजली गिरी, जो सीधे झोपड़ी पर आ पड़ी। इससे राजकुमार की तत्काल मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुशवाहा ने बताया कि वे लोग चौखड़ा में डिस्टलरी का कचरा (भूसी) सुखाने के काम पर लगे थे।
फैक्ट्री बंद होने के बाद वे गांव लौट आए थे। पति-पत्नी झुग्गी में बैठे थे, तभी यह भयानक हादसा हो गया। बताया जाता है कि राजकुमार जगदीश अग्रवाल की शराब फैक्ट्री में ठेके पर काम करता था।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 2. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 3. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 4. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

