Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP NEWS: कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, युवा संसद मंचन के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
उन्होंने पीएम मोदी के भारत को विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली देश बनाने के सपने को स्वीकार किया।

MP NEWS: भोपाल। राजधानी भोपाल के विधानसभा परिसर में आज पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवा संसद मंचन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भविष्य में भारत की बागडोर संभालने वाले युवाओं को सलाम किया और उनके विचार सुनकर खुशी जताई।
MP NEWS: उन्होंने पीएम मोदी के भारत को विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली देश बनाने के सपने को स्वीकार किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं के महत्व पर जोर देते हुए लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को याद किया। उन्होंने युवाओं को विधानसभा में जाकर इसकी उज्ज्वल परंपरा को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुलपति को कुलगुरु बताते हुए शिक्षा नीति में हुए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने श्री कृष्ण और सत्ता हस्तांतरण का उदाहरण देते हुए भारत के लोकतंत्र की गहराई पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को हटाने में युवाओं की भूमिका की भी प्रशंसा की।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


