Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : क्रांति गौड़ बनीं मध्यप्रदेश की शान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी से वीडियो कॉल पर CM डॉ. मोहन यादव ने की बातचीत, पूछा मैच के पहले और बाद का हाल
MP News : भोपाल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इस विजय में मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कॉल के माध्यम से क्रांति गौड़ से सीधे बातचीत की और उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
MP News : वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रांति की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, आपने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल मध्यप्रदेश का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। विश्व विजेता टीम में आपकी भूमिका अविस्मरणीय रही है। सरकार आपके जैसे खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ी है।
MP News : मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्रांति गौड़ को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। यह सम्मान न केवल उनके समर्पण का प्रतीक होगा बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगा।
MP News : क्रांति गौड़, जो छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली हैं, भारतीय टीम की एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
MP News : उल्लेखनीय है कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।
MP News : मुख्यमंत्री ने क्रांति से मैच के पहले और बाद की भावनाएं भी साझा कीं और कहा कि, आपकी यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आप जैसे खिलाड़ियों पर पूरे मध्यप्रदेश को गर्व है।
Related Posts
More News:
- 1. NEET: CRPF-CISF के पहरे में होगी NEET परीक्षा, देश के 551 शहरों तक पहुंचेगा पेपर, वायुसेना संभालेंगी जिम्मेदारी
- 2. Bihar DCECE Result 2026: बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल एडमिशन का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
- 3. CGPSC Recruitment Scam : सीजी पीएससी भर्ती घोटाला, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पहुंची सीबीआई, पूर्व आईएएस अमृत खलखो के घर पर भी रेड
- 4. Khan Sir: फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

